कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन ने की आदतन अपराधी पर बड़ी कार्यवाही
बुलडोजर से जंमीदोज किया अतिक्रमण
(कटनी) – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शहर के संजय नगर अमीरगंज में जिला प्रशासन की टीम ने आदतन अपराधी अशोक यादव के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बुलडोजर से जंमीदोज कर दिया। शासकीय नजूल भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूरे समय मौके पर मौजूद रहीं एसडीएम प्रिया चन्द्रावत ने बताया कि अमीरगंज निवासी अशोक यादव पिता रोहतास यादव ने नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना दिया था। साथ ही अशोक यहां से अवैध रुप से शराब की बिक्री भी करता था। इसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता के तहत 10 अपराध और आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज हैं। अशोक के खिलाफ पुलिस थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 386, 506, 294, 323, 307 सहित आबकारी एक्ट की 34 ए और 36 के के तहत प्राथमीकी दर्ज है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व, नूजल, नगर निगम का अतिक्रमण का दस्ता और माधवनगर पुलिस थाना का बल मौजूद रहा।
संबंधित के विरुद्ध 1999 में धमकी देने का पहला मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार 23 वर्ष में आरोपी अशोक के विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज हुये। 2006, 2007, 2008, 2011, 20012, 2015 और 2016 में लगातार बदमाश अशोक यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर प्रकरण दर्ज होते रहे हैं। अशोक यादव पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, मारपीट कर हत्या करने का प्रयास जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। साथ ही अपराधी अशोक यादव का नाम माधवनगर थाना की गुण्डा लिस्त में भी शामिल है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शासन की मंशा अनुसार कार्रवाई के आदेश दिये थे एवं चेताया कि भविष्य में अपराधियों पर इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी।

