केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां जालपा माता मंदिर में किया पूजा अर्चन
(राजगढ़़) केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजगढ़ में एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं आस्था केन्द्र मां जालपा मंदिर में देव-दर्षन किए एवं पूजा अर्चना की गई। बाद में उन्होंने राजगढ़ नगर के समीप मोहनपुरा डेम का स्थल निरीक्षण कर विकासीय कार्यो की जानकारी ली। इस अवसर पर पॉवर प्वांइट प्रजेन्टेषन के माध्यम से उन्होंने प्रेषराइज्ड जल प्रदाय व्यवस्था की तकनीकी कार्यो को जाना। उन्होंने कहा कि यह विष्व स्तरीय निर्माण कार्य है। इससे क्षेत्र के कृषि विकास में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। महिला स्व सहायता समूहों से की चर्चा निरंतर प्रगति के लिए किया उत्साहवर्धन राजगढ़ भ्रमण के दौरान उन्होंने कलेक्टोरेट मीटिंग हॉल में आजीविका मिषन की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा की तथा उनके उत्पादों, विपणन और स्व सहायता समूह से जुडने उपरांत महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारियां ली एवं उनके उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं द्वारा की गई प्रगति यह उनकी स्वयं की नहीं बल्कि उनके परिवार और देष की प्रगति है। इससे आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को बल मिलेगा। जब हम सब मिलकर कार्य और प्रयास करेंगे तो देष विकसित देषों में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में स्व सहायता समूहों के द्वारा किए गए कार्य क्रांतिकारी है। इनसे प्रेरित होकर अन्य महिलाएं भी आगे बढ़ेंगी। उन्होंने महिलाओं को आष्वस्त किया कि महिलाओं की तरक्की और शासक्तिकरण के लिए जो भी मदद की आवष्यकता होगी वह उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। चर्चा के दौरान स्व सहायता समूह ग्राम धामनिया जोगी की श्रीमति पूजा सौंधिया ने बताया कि पहले वह अपने पति के साथ मजदूरी करने जाती थी। महिला स्व सहायता समूह से जुड़ने और बैंक सखी बनने के बाद उसके जीवन में बहुत बदलाव आए। परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। उसने न सिर्फ अपने लिए स्कूटी खरीदी बल्कि उसके पति को आने-जाने में परेषानी नही हो, के लिए उन्हें भी एक टू-व्हीलर खरीद लिया है। अब उसके परिवार की गाड़ी बड़ी ही आसानी से चल रही है। इस अवसर पर राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेष के उच्च षिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सासंद श्री रोडमल नागर, पूर्व विधायक श्री प्रताप मण्डलोई, श्री अमर सिंह यादव, श्रीमति कविता पाटीदार, श्री दिलबर यादव अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।
