मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में कचनार और गुलमोहर के पौधे लगाए

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में सी.एस.सी, ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ कचनार और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री कमलेश बंजरिया, श्री लोकेश जोशी और श्री प्रतीक शर्मा ने पौध-रोपण किया।

सी.एस.सी देश में आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान को आमजन तक पहुँचाने का काम कर रही है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रति वर्ष वृक्षा-रोपण करती आ रही है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को संर्पूण प्रदेश की ग्राम पंचायतों में वृक्षा-रोपण किया जाएगा।

आज रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। कचनार के छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें