मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर किया माल्यार्पण

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिखों के 9वें गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे।

गुरू तेग बहादुर एक क्रांतिकारी युग पुरुष थे। उनका जन्म वैसाख कृष्ण पंचमी को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरू तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। उनके बचपन का नाम त्यागमल और उनके पिता का नाम गुरू हरगोबिंद था। वे बाल्यावस्था से ही संत स्वरूप, गहन विचारवान, उदार चित्त, बहादुर और निर्भीक स्वभाव के थे। गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए वे सही अर्थों में हिंद की चादर कहलाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें