मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए उजियारा फाउंडेशन ने भी किया पौधा-रोपण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में उजियारा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के साथ सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। फाउंडेशन की श्रीमती ज्योति रत्रे, श्री रामस्वरूप तथा श्री वीरेन्द्र गुर्जर ने भी पौध-रोपण किया।फ़ाउंडेशन स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग और सीड बाल्स बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। फाउंडेशन ने विगत वर्षों में 100 से अधिक पौधे रोपे, जिनमें से लगभग 40 वृक्ष का रूप ले चुके है। ख़ाली जगह पर पेड़ लगा कर उनकी देखवाल करना, घर के आसपास गंदगी न करने तथा नागरिकों को सफाई का जिम्मा स्वयं लेने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।श्रीमती ज्योति रत्रे ने 8 जुलाई 2021 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्स पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। साथ ही 15 अगस्त 2021 को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंज़ारो पर तिरंगा फहरा कर कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही ठंड के मौसम में एवरेस्ट विंटर ट्रेक पूर्ण कर साहसिक कार्य भी किया। आज लगाया गया सप्तपर्णी सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। इसके छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें