उपार्जित गेंहू के बारदाने में टैग न लगाने पर खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस

(रीवा) जिले भर में निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन जारी है। राजस्व अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने करहिया कृषि उपज मण्डी में बनाए गए चार खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में छाया, पानी, किसानों के बैठने की व्यवस्था, तौल कांटे व्यवस्थित रखने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बहुरी बांध खरीदी केन्द्र में उपार्जित गेंहू के बारदाने में टैग लगे नहीं पाए गए। एसडीएम ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। खरीदी केन्द्रों में कृषि विभाग द्वारा तैनात नोडल अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित नोडल अधिकारियों को भी नोटिस देने के निर्देश दिए। एसडीएम त्योंथर पीके पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी तथा एसडीएम हनुमना एके सिंह ने भी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन गतिविधियों का जायजा लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें