मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज और केसिया के पौधे रोपे

ट्राईबल एडवाइजरी सेल के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर ने भी किया पौध-रोपण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में ट्राइबल एडवाइजरी सेल के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करंज और केसिया का पौधा लगाया। सीपीएसडी फाउंडेशन से संबद्ध डांस जोन अकादमी की सुश्री मेघा श्रीवास्तव, सुश्री रीना श्रीवास्तव, दीपिका मालवीय और श्री दिलीप मालवीय ने भी पौध-रोपण किया।

फाउंडेशन, लोगों को जन्म दिवस पर पौधे भेंट कर पौधे लगाने और उनकी देख-रेख के लिए प्रोत्साहित करता है। फाउंडेशन ने स्वच्छता के लिए नागरिकों को जागरूक करने के क्षेत्र में भी कार्य किया है। फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई में भी आवश्यक सहयोग देता है।

आज लगाया गया करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें