कृषि मंत्री कमल पटेल ने खरगोन हिंसा में घायल शिवम से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी
(इन्दौर) कृषि मंत्री तथा खरगोन जिले के प्रभारी श्री कमल पटेल ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान सीएचएल अस्पताल पहुंचकर खरगोन के हिंसा में घायल शिवम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवम से बात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसे भरोसा दिलाया की राज्य शासन और चिकित्सकों द्वारा उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही स्वस्थ्य हो जाओगे। उन्होंने चिकित्सकों को भी निर्देश दिये कि इलाज में किसी भी तरह की कसर नहीं रखें।
