नेशनल लोक अदालत एवं मध्यप्रदेश पीडि़त प्रतिकर योजना 2015 अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

(कटनी)  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्यामाचरण उपाध्याय प्रधान जिला एवं न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के मार्गदर्शन में एवं दिनेश कुमार नोटिया जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी की उपस्थिति में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के विश्राम कक्ष में 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित मीटिंग में अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में समझौता योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना-2015 के अंतर्गत 03 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया, जिसमें पीडि़त पक्षकारों को राशि रूपये 10 लाख प्रतिकर के रूप में प्रदान किए जाने का आदेश पारित कर 3 पीडि़त पक्षकारों को लाभांवित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें