क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पान्डेय के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा पाठशाला का हुआ आयोजन

(कटनी)  गतदिवस आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किसानों की “भागीदारी-प्राथमिकता हमारी “अभियान के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा पाठशाला का आयोजन ग्राम पंचायत मुख्यालय -स़्लीमनाबाद में हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पान्डेय मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच लखन लाल अग्रवाल ने की। पाठशाला में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति के साथ-साथ जिला पंचायत के कृषि सभापति निधि गोलू तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य भीम सिंह, अमित अगृहरि (लकी) एवं क्षेत्र के प्रगतिशील सम्पर्क किसान मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक श्री पान्डेय ने सभी किसानों को उन्नत तकनीकी से खेती करने के साथ ही फसल बीमा व कृषक हितैषी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार, किसानों की सरकार है और प्रत्येक किसान का उत्तरोत्तर आर्थिक विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

प्रभारी एस ए डी ओ बहोरीबंद राजकिशोर चतुर्वेदी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमर सिंह ऐमा, बहादुर सिंह बालमीकि, सुन्दर लाल साकेत, फसल बीमा ब्लाक समन्वयक (प्रतिनिधि) जितेंद्र कुमार गौतम ने प्रधान मंत्री फसल बीमा की अवधारणा, उद्देश्य व प्रकिया पर विस्तार से जानकारी दी। कृषकों को भारत सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें