बेलदरा में गन्दगी के आलम सड़के भी जजर्र एवम नाली की समस्याओं को हल करने में विभाग नाकाम।

बेलदरा में गन्दगी के आलम सड़के भी जजर्र एवम नाली की समस्याओं को हल करने में विभाग नाकाम।

मैंहर। ग्राम पंचायत बेलदरा में जहाँ एक ओर सड़को का आलम यह है कि थोड़ी से बरसात हुई तो सड़को पर पानी भर जाता है और ग्रामीण उन्ही जगहों से पानी मे घुस कर रास्ता तय करना पड़ता है कहने को तो सड़क नाम के लिए है लेकिन जजर्र सड़के अपने आप मे एक अलग ही रंग दिखाती है पानी निकासी के लिए नालियों का भी पूर्णतः अभाव है बात करे यदि स्वच्छता अभियान की तो यहां के पूरे पंचायत में ग्रामीण जन मजबूर है बारहों महीने गंदगी व कीचड़ से आने जाने को, इतना ही नही गांव के दबंग सरपंच पति ने अपने घर व घर के सामने सड़क को केवल साफ सुथरा रखते है और पूरे बेलदरा पंचायत में गन्दगी से भरा रखते है, बेलदरा पंचायत के ग्रामीण जन सीएम हेल्प लाइन में भी कई बार शिकायत किये उसके बाद भी कार्यवाही के नामपर कागजी खानापूर्ति कर सीएम हेल्प लाइन में भी सारे काम को सही दिखाकर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पल्ला झाड़ लिए वैसे भी गांव वालों की माने तो जब अधिकारी या कर्मचारी ग्राम बेलदरा में आते है तो केवल सरपंच पति द्वारा गुमराह कर वापस कर दिया जाता है जिस कारण ग्राम पंचायत की किसी भी तरह के समस्या से निजात नही मिल पाता और ग्रामीण जन समस्या से निजात नही पाते केवल शिकायत ही कर पाते है उसके बाद भी निराकरण नही और दबंग सरपंच के कारण बेलदरा पंचायत का बुरा हाल सरकारी तंत्र भी फेल। यही नही बेलदरा दबंग सरपंच पति हीरा सिंह की माने तो पूरे मध्यप्रदेश में नम्बर वन है मैंहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलदरा लेकिन बेलदरा के रहवासी और जमीनी हकीकत आपके सामने है जो बिना कीचड़ से होकर कोई भी अपने घर नही पहुच सकता वैसे भी भाजपा सरकार के 15 साल की राज्य में हुई विकास की पोल बेलदरा पंचायत खोल रहा है।बेलदरा में गन्दगी के आलम सड़के भी जजर्र एवम नाली की समस्याओं को हल करने में विभाग नाकाम।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें