मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योगबोर्ड द्वारा युवाओं को स्व-रोजगार के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण

(भोपाल) मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योगबोर्ड द्वारा युवाओं को स्व-रोजगार के लिए तैयार करने और प्रशिक्षण के लिए 20 अधिक कार्यक्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए दक्षता मिल सकेगी । बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे फैशन डिज़ाईनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेरिंग, कम्प्यूटर एकाउंट विथ टेली, घरेलू, उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल निर्माण, टू व्हीलर मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेरिंग/कम ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाईल रिपेरिंग आदि का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को आवासीय, गैर-आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

बेरोजगार युवक-युवतियों से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 मई तक आमंत्रित किये गये हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन बोर्ड की विभागीय http://crisponlineservices.com/Services/khadi/User_ वेबसाइट Registration_khadi.aspx पर किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें