प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने अमृत सरोवर व पुष्कर धरोहर कार्यों का निरीक्षण किया

अमृत सरोवर के स्थल चयन का फिर से कराएं परीक्षणउपयुक्त पाए जाने पर ही आगे बढ़ाएं कार्य

प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बहोरीबंद की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षणदिए आवश्यक निर्देश

(कटनी) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर बनाए जा रहे अमृत सरोवर व पुष्कर धरोहर कार्यों का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री उमराव के साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे में भी मौजूद थे।

बहोरीबंद जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पथराड़ी पिपरिया पहुंच कर प्रमुख सचिव ने अमृत सरोवर के निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सुपेली और खम्हरिया में भी अमृत सरोवर व पुष्कर धरोहर कार्य का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव श्री उमराव ने इस दौरान कुछ स्थानों पर स्थल चयन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। साथ ही कहा कि अमृत सरोवर निर्माण के लिए चयन किए गए स्थलों का एक बार पुनः परीक्षण करा लें। स्थल उपयुक्त पाए जाने पर ही कार्य आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरोवरों में बारिश का पानी अधिक से अधिक एकत्र हो और उसका लाभ भी ग्रामीणों को मिले ऐसे स्थानों का ही चयन किया जाए। उन्होंने जिले में चल रहे अमृत सरोवर निर्माण व पुष्कर धरोहर कार्यों की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ईई आरईएस लाजरुस केरकट्टा, बहोरीबंद सीईओ मीना कश्यप, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें