मुठभेड के दौरान शहीद आरक्षक स्व. संतराम मीणा पंचतत्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ गृह ग्राम गोहर में हुई अंत्येष्टि

(ग्वालियर) गुना जिले में मुठभेड के दौरान शहीद हुए श्योपुर जिले की वीरपुर तहसील के ग्राम गोहर निवासी आरक्षक संतराम मीणा पंचतत्व में विलीन हो गये। आज शाम ग्राम गोहर में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अत्येष्टि की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई श्री रामकृष्ण मीणा ने दी। राष्ट्रीय ध्वज में लिपटी शहीद आरक्षक संतराम मीणा की पार्थिव देह पर उनकी पत्नि श्रीमती वर्षा रावत द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने वीर शहीद पति को अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सीताराम आदिवासी, एडीजी चंबल रेंज श्री राजेश चावला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे, एसडीएम विजयपुर श्री नीरज शर्मा सहित बडी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों आदि के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रृद्धाजंली दी गई।

श्योपुर जिले की वीरपुर तहसील के ग्राम गोहर में श्री निवास रावत (पिता) एवं श्रीमती विद्या रावत (माता) के घर जन्में शहीद आरक्षक संतराम मीणा 06 भाई-बहनों में 05वे नंबर की संतान थे। लगभग 26 साल के शहीद आरक्षक संतराम मीणा का विवाह दो वर्ष पूर्व श्रीमती वर्षा रावत के साथ हुआ था। उनके एक 08 माह का पुत्र है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें