नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन के सम्बद्ध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा, दिए आवश्यक निर्देश
(कटनी) – नगरीय निकाय व पंचायत निर्वाचन की पूर्व तैयारी को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभी से सख्त कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी एसडीएम और एसडीओपी को स्थानीय थाना प्रभारियों के साथ मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं के निर्देश दिए। जिन मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के भी निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने भी अधिकारियों को अपराधिक तत्वों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्थानीय निर्वाचन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, सीएसपी, एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
