20 मई से कटनी जिले में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन

(कटनी) जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजय भार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविरों का का आयोजन किया जाना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले में विकासखण्ड स्तर पर 2 खेलों और जिलास्तर पर 8 खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित किये जायेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में पुलिस कन्ट्रोल रुम में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बताया गया कि जिले में 20 मई से प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक और सांय 5 बजे से 7 बजे तक 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाये जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर को सुचारु रुप से संचालित करने व उसकी मॉनीटरिंग के लिये डीएसपी, शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

            इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाईन पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी वेबसाईट लिंक http://mis.dsywmp.gov.in/summercamp/ के माध्यम से अपना पंजीयन 18 मई तक करा सकेंगे। इस दौरान बैठक में पुलिस, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें