कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि उपज मंडी में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

(कटनी) – नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। कृषि उपज मंडी परिसर पहरूआ में स्ट्रांग रूम, ईवीएम एफएलसी का कार्य जारी है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के साथ नगर निगम के निर्वाचन को लेकर मंडी परिसर में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम को लेकर निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मंडी परिसर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम के कराए जा रहे एफएलसी कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर द्वारा किए जा रहे एफएलसी कार्य की जानकारी ली और प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुरूप एफएलसी कार्य कराने के निर्देश प्रदान किए। एफएलसी के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को दिए। इस दौरान उपजिला निर्वाचन साधना परस्ते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मंडी परिसर का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि उपज मंडी परिसर का भी निरीक्षण किया और प्रभारी अधिकारी से साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्य कराने, किसानों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण आदि कराने के भी निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें