मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 75 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

(भोपाल) चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 75 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। सभी विकास कार्य विधायक निधि, मुख्यमंत्री इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, नगर निगम मुख्यालय निधि, पार्षद निधि, स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड और लोक निर्माण विभाग की निधि से किये जाने हैं।

मंत्री श्री सारंग ने शहीद नगर, जैन कॉलोनी, 12 दुकान, मुल्ला कॉलोनी, नवाब कॉलोनी, बड़वई, दुर्गा नगर, पीपल चौराहा, राजनगर, कर्मानगर, कमलेश नगर, पवन होम्स, त्रिवेणी नगर, जींदबाबा बस्ती, ऐशबाग, खुशीपुरा, आचार्य नरेन्द्रदेव नगर सहित अनेक स्थानों पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण, डामरीकरण, सीसी सड़क, फ्लाई ओवर, पार्क और खेल मैदानों का विकास तथा सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाना है। सभी विकास कार्यों का आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी विकास कार्यों के टेंडर हो चुके और वर्क आर्डर भी निकल चुके हैं। सभी विकास कार्यों के निर्माण कार्य भूमि-पूजन के बाद शुरू हो जायेंगे। उन्होंने डामरीकरण जैसे कार्य बरसात के पहले करने को कहा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष-2008 के पहले नरेला मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। आज नरेला क्षेत्र में सड़क, बिजली पानी की स्थिति सबसे बेहतर है। घर-घर में नर्मदा जल पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नरेला विधानसभा की निचली बस्तियों में बारिश के पानी से जल-भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। अब संपूर्ण नरेला क्षेत्र में करोड़ों की लागत से पक्की नालियों के साथ ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया है। नालों का चैनेलाइज़ेशन किया गया है, जिससे बरसात का पानी आसानी से निकल जाता है। क्षेत्र में कहीं भी जल-भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। नरेला में विकास की गंगा अविरल बहती रहे, इसके लिये विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर किये जा रहे हैं।

क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिये रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का पुष्पहार से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें