खरगापुर रेलवे स्टेशन तक मेन रोड से बनेगा डिवाइडर सीसी रोड
(खरगापुर) गौरतलब है कि मेन रोड से स्टेशन तक लगभग 1 किलोमीटर कच्चा पुराना रास्ता है जहां से पहले किसान अपने खेत पर जाते आते थे उसी रोड पर सकरा से लोग यात्री स्टेशन खरगापुर के लिए आते जाते हैं मजे की बात तो यह है की रेलवे लाइन चालू होने के 6 साल बाद भी आज तक रास्ता को नहीं सुधारा गया जबकि कई घटनाएं घट चुकी हैं। बरसात मैं रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है दो से 3 फुट पानी कीचड़ युक्त सड़क रास्ता होने के कारण वाहनों का आना-जाना बंद हो जाता है जिसकी मांग खरगापुर नगर के लोगों ने कई बार माननीय विधायक राहुल सिंह लोधी से की। विधायकजी के प्रयास से विधायक विशेष निधि से 1 किलोमीटर लंबा डिवाइडर सीसी रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा जिसके लिए विधायक जी ने एक करोड़ 88 लाख 90 हजार रुपया स्वीकृत करा दिए हैं साथ ही उक्त राशि नगर परिषद खरगापुर मैं आ चुकी है। नगर परिषद इंजीनियर वीरेंद्र पटेल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मेन रोड से स्टेशन तक ऑनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं जल्द ही समय सीमा में टेंडर खोलकर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिसकी मांग आप लोग सालों से कर रहे हैं वह कार्य को विधायक राहुल सिंह ने पूरा कर दिया है जिसमें 12 फुट एक तरफ 12 फुट दूसरी तरफ बीच में डिवाइडर बनेगा लाइट भी लगेगी सुंदरीकरण के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे कई हेडपंप भी लगाए जाएंगे जगह-जगह पर। अब देखना है उक्त कार्य लोगों की मांग के अनुसार बरसात के पहले शुरू हो जाता है तो अच्छी बात है नहीं तो बस स्टैंड जैसी कहानी होगी जो लोगों की समझ में नहीं आ रही है ।दो करोड़ रुपए से बनने वाला स्टैंड का कार्य अधर में लटका हुआ है।
रिपोर्ट : शिवराज सिंह , टीकमगढ़

