सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने कहा – अमृत सरोवर के निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं

जिला पंचायत के सीईओ श्री गोमे ने स्थल निरीक्षण के दौरान मैदानी अमले को दिया निर्देश

(कटनी)- जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने मंगलवार को कटनी विकासखंड के चकराघाट हीरापुर कौडि़या और पिपरिया, छहरी एवं इमलिया पहुंचकर निर्माणाधीन अमृत सरोवर के कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सीईओ श्री गोमे ने ग्राम पिपरिया में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के स्थल निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति और वांछित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने यहां अमृत सरोवर के बंड की ऊंचाई बढ़ाने की हिदायत दी ताकि जल भराव क्षेत्र अधिक हो और अधिक मात्रा में पानी को सहेजा जा सके। श्री गोमे ने चकराघाट हीरापुर कौडि़या में बन रहे अमृत सरोवर के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री पीपी गुरद्वान और राजीव चौदहा मौजूद रहे।

            सीईओ श्री गोमे ने ग्राम छहरी तथा इमलिया में बन रहे अमृत सरोवर निर्माण कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें