कटनी के बहोरीबंद में 1425 किलोग्राम महुआ लाहन, 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त

आबकारी विभाग की कार्यवाही

5 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज

(कटनी) कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय, परिवहन एवं निर्माण पर रोकथाम की मुहिम के तहत मंगलवार को बहोरीबंद विकासखंड के ग्रामों से 1425 किलोग्राम महुआ लाहन, 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।

जिला आबकारी अधिकारी आर.के. बघेल ने बताया कि आबकारी वृत्त बहोरीबंद द्वारा करहिया, कैमोरीहार, रैपुराहार, घुघरा  में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीपी केवट के नेतृत्व में कुल जप्ती 1425 किलोग्राम महुआ लाहन, 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया।

जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 75 हजार 750 रूपये है। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, मोना दुबे, केशव प्रसाद उइके, के.के.पटेल, एस.डी.सिंह आबकारी आरक्षक कैलाशनाथ नामदेव, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, रामसिंह, धरमू काछी, शिवमूरत नामदेव, वीणा ब्रम्हवंशी उपस्थित रहे। अवैध मदिरा बिक्री, निर्माण व परिवहन के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें