जिला पंचायत के सी.ई.ओ. ने अमृत सरोवर निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Advertisement

15 जून के पूर्व पूर्ण करायें अमृत सरोवरों का निर्माण कार्यःश्री गोमे

(कटनी)- अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य को गति देने जिला पंचायत के सी.ई.ओ. जगदीश चंद्र गोमे का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा सतत् जारी है। इसी क्रम में श्री गोमे ने गुरूवार को विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के ग्राम पिपरा और चौरी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

            श्री गोमे ने पिपरा में अमृत सरोवर के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उपयंत्री को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उपयंत्री दैनिक रूप से कार्य की प्रगति से अवगत करायें और खुद मौके पर मौजूद रहें। जिला पंचायत के सी.ई.ओ. ने ग्राम चौरी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के कार्यों का हर हाल में 15 जून के पूर्व पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

            उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व कार्य पूरा नहीं कराने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. राकेश शुक्ला और उपयंत्री पंचम रैदास तथा राजीव चौदहा मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें