जबलपुर केंट होली चौक में घोटाले की पुलिया का निर्माण, दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना द्वारा किया जायेगा प्रदर्शन
दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना द्वारा आंदोलन प्रदर्शन की चेतावनी
(जबलपुर) पं कन्हैया कुमार तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना मध्यप्रदेश ने बताया कि जबलपुर केंट बोर्ड के सदर, होली चौक में एक छोटी सी पुलिया निर्माण हाल ही में करवाया जा रहा है जो कि पिछले ३/४ वर्ष पहले बनी थी। केंट बोर्ड के भ्रष्ट पार्षदों, अधिकारियों, इंजीनियरिंग विभाग के घोटाले की जीती जागती निशानी के रूप में दिखाई दे रही है । यह पुलिया हाल ही में भसक गई थी जिससे दुर्घटना का अंदेशा बढ़ता जा रहा था। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि यह पुलिया विधायक निधि से बन रही है।

आक्रोशित क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि पुलिया निर्माण में पुरानी लोहे की सरीया का उपयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता भी नहीं है। लोग असमंजस में है और आक्रोश में है कि जनता के खून पसीने की टैक्स रुपी कमाई से घोटाले क्यों किये गये और आखिर इस पुलिया का निर्माण कार्य करवा कौन रहा है ? और भ्रष्टाचार को बढ़ावा कौन दे रहा है ? यह जांच का मुद्दा है कि हाल ही मे तीन चार साल पहले बनी पुलिया भसक कैसे गई जबकि इससे कोई भारी वाहन ना के बराबर आते जाते हैं।

दोषियों अधिकारी/इंजीनियरिंग विभाग को सस्पेंड कर उन पर कार्रवाई तथा संबंधित प्रकरण में ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया कुमार तिवारी की गई है। दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन प्रदर्शन की चेतावनी भी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना कन्हैया कुमार तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि बैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बारी, भवानी शंकर सतनामी, विकास सराठे, रवि वर्मा , मोहन कुरील इत्यादि शिवसैनिकों ने दी है।
रिपोर्ट : मुरारीलाल तिवारी, जबलपुर
