मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एकता कल्याण संस्था के सदस्य डॉ. अभिजीत देशमुख, श्री अंकित जैन, श्री विभोर तारन और श्री प्रियेश गंगेले ने बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था के पर्यावरण-संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

पौधों का महत्व

बरगद का धार्मिक महत्व है। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें