राष्ट्रीय वाहक जनित रोग के नियंत्रण हेतु 16 जून से छिड़काव प्रारंभ

Advertisement

(कटनी)- मलेरिया से रोकथाम हेतु जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कटनी जिले के ग्रामो में कीटनाषक दवा का छिडकाव कार्य दल के द्वारा 16 जून से प्रांरभ कर दिया गया है, कीटनाषक  (एल्फासाइप्ररमेप्रिन ) का छिडकाव कटनी जिले के 5 उपस्वास्थ्य ग्रामों मंे कीटनाषक का इन्डौर रेसीडेन्सी स्प्रे घरो के अन्दर दीवारो और सिंलिग पर किया जायेगा। बडवारा के विलायतकला एस.एच.सी. के अन्तर्गत ग्राम धनवारा और रामगढा, रीठी के बकलेहटा, रूडमूड, पानउमरिया के देवरी मंगेला, कन्हवारा के उपस्थ्वास्थ्य केन्द्र कैलवारा कला के ग्राम बडेरा में किया जावेगा और ग्रामीण जनो से अपील की गई कि घर के प्रत्येक कमरे में छिडकाव करवाये तथा जनसमुदाय से कहा गया कि छिडकाव कार्य में सहयोग करें तथा छिडकाव कार्य होने के बाद ढाई माह तक लिपाई पुताई ना करे तथा पूर्ण छिडकाव करवाने की अपील की गई है। एल्फासाइपरमेथ्रिन घर की दीवारो पर स्प्रे किया जाता है, मलेरिया फैलाने वाले मच्छर घरों की छत एवं दीवार पर बैठते है और कीटनाषी छिडकाव किये गये सतह पर मच्छरो के बैठने पर कीटनाषक के असर मर जाते है जिसस मलेरिया बीमारी पर नियंत्रण तो होता है वही मच्छरो के प्रकोप से राहत होती है। ंमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कटनी डॉ.प्रदीप मुडिया एवं जिला मलेरिया अधिकारी षालिनी नामदेव द्वारा ग्राम वासियो से अपील  की गई है कि छिडकाव कार्य मे सहयोग कर कटनी जिले को मलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें