विश्व योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृट विद्यालय माधवनगर में
सी.ई.ओ जिला पंचायत श्री गोमे ने उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविरों का आयोजन आज
(कटनी)-कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री जगदीश चन्द्र गोमे ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किये। इसके पूर्व श्री गोमे द्वारा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित किये जाने के दिशा निर्देश दिये।
आयुष अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक किला विजयराघवगढ़, बिलहरी के शिव मंदिर,एवम माधव नगर के उत्कृष्ट स्कूल के अलावा केंद्र बिंदु करौदी के साथ साथ आयुष भ्ॅब् केन्द्रो मे एक साथ किया जायेगा योग 8 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के आयुष चिकित्सा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला योग लगातार जिले में आठवीं बार मनाया जा रहा है यह योग दिवस मंगलवार 21 जून को होगा इसके सफल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं । जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि योग प्रशिक्षकों और प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की अपने – अपने निर्धारित केन्द्रो में अधिक से अधिक लोगो को योग से लाभांवित करें। आपने जिले के लोगो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंच कर योगाभ्यास का लाभ लेवें। ’’ करे योग रहे निरोग।’’ योग स्वास्थ्य के लिये लाभ का विषय है.
