लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 19 जून 2022 को नियुक्त किये गए कोआर्डिनेटर एवं सहायक कोर्डिआर्डिनेटर
(कटनी)- लोक सेवा आयोग मध्यप्रदेश इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 19 जून 2022 दिन रविवार को ओ.एम.आर आधारति विधि से दो पालियों में प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक कटनी जिले मे आयोजित होगी।
परीक्षा के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस टोप्पो होगें। जिला कोषालय कटनी से प्रश्न पत्रों के पैकेट्स प्रभारी अधिकारी द्वारा परीक्षा दिनांक 19 जून को सहायक कोआर्डिनेटरों को परीक्षा समय पूर्व प्रदाय किये जावेगें। प्रश्न पत्रों के पैकेट जिला कोषालय कटनी से दिनांक 19 जून 2022 को प्रथम पाली हेतु प्रातः 8ः30 बजे प्राप्त कर चिन्हित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को सौपन तथा द्वितीय पाली हेतु दोपहर 12ः30 बजे जिला कोषालय कटनी से प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को सौपेने व परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थांयें सुनिश्चित करनें हेतु 10 सहायक कोआर्डिनेटर एवं 3 रिजर्व सहायक कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए है।
