MP Election Today Update : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को
(भोपाल) नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को सुबह 10:30 बजे से होगी। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, अभ्यर्थी का निर्वाचन अभिकर्ता (यदि कोई हो), अभ्यर्थी का कोई एक प्रस्तावक और अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।
महापौर पद के लिए 68 और पार्षद के लिए 13,966 नामांकन पत्र जमा
(भोपाल) नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब तक 14 हजार से ज्यादा नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। इसमें महापौर पद के लिए 68 और पार्षद पद के लिए 13 हजार 966 नामांकन पत्र शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए नगर निगम इंदौर और सिंगरौली में 12-12, मुुरैना और सागर में तीन-तीन, छिंदवाड़ा में छह, ग्वालियर, कटनी और जबलपुर में पांच-पांच, रतलाम में चार, भोपाल, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, रीवा और उज्जैन में दो-दो और सतना में एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
इसी तरह पार्षद पद के लिए भी नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। महापौर के एक और पार्षद पद के एक हजार 172 प्रत्याशियों ने आनलाइन नामांकन पत्र जमा किए हैं। नामांकन पत्र शनिवार दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 22 जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का चुनाव छह और दूसरे चरण का 13 जुलाई होगा। पहले चरण के चुनाव की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 और दूसरे चरण की 18 जुलाई को होगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिया निर्देश
(कटनी)- कटनी जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय क्षेत्र में निर्वाचन कार्य प्रचलित है। निर्वाचन अवधि 20 जुलाई 2022 तक शासकीय अधिग्रहित वाहनों के साथ-साथ अभ्यार्थियों को डीजल, पेट्रोल की मांग एवं आवश्यकता की पूर्ति के सम्बन्ध मे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे निर्वाचन अवधि के दौरान पेट्रोल पंपों मे सुचारू रूप से डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं समस्त पेट्रोल पम्पों में 2000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल का रिजर्व स्टॉक रखने हेतु निर्देशित कया गया, साथ ही समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में पेट्रोल पम्पों पर ड्राय की स्थिति उत्पन्न न हेने पावे। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों एवं सेल्स ऑफिसर को खाद्य विभाग के सम्पर्क में सतत रूप से रहने के निर्देश प्रदान किये गए।
ईवीएम का प्रथम रेण्डमाईजेशन 22 जून को
(कटनी)-मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। साथ ही इस प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम के लिए निर्वाचन प्रेक्षक को अवगत कराने के निर्देश भी दिये गए है।
जारी निर्देशों के परिपालन मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा नोडल अधिकारी , प्रेक्षक महोदय समन्वय नगरीय निकाय निर्वाचन को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
ईवीएम के एस.डी.पी.सी कार्य हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार डी.ई.ओ.प्रथम रेण्डमाईजेशन कार्य 22 जून को संध्या 4ः30 बजे किया जायेगा जिसमें नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं नगर निगम कटनी के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेण्डमाईजेशन किया जायेगा।
कार्यक्रम में इसी प्रकार आर.ओ.द्वितीय रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया कैमोर एवं विजयराघवगढ हेतु 26 जून 2022 को तथा बरही एवं कटनी हेतु 28 जून 2022 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संध्या 4ः30 बजे से की जावेगी।
नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद विजयराघवगढ नगरीय निकाय हेतु ईवीएम कमीशनिंग का कार्य दिनांक 01 जुलाइ्र से 02 जुलाई 2022 नगर परिषद बरही हेतु 05 जुलाई से 7 जुलाई 2022 तथा नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई 2022 तक नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। प्रथम एवं द्वितीय रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुपालन में यथासंभव प्रेक्षक महोदय की उपस्थिति में संपन्न की जावेगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने रेण्डमाईजेशन एवं कमीशनिंग संबंधी कार्यर्क्रम से प्रेक्षक के संज्ञान में लाने के निर्देश जारी किये है।
ईवीएम के रेण्डमाईजेशन परिवहन एवं कमीशनिंग संबंधी कार्यक्रम में पुलिस बल उपलब्ध करानें के निर्देश
(कटनी)- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। साथ ही इस प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम के लिए निर्वाचन प्रेक्षक को अवगत कराने के निर्देश भी दिये गए है।
जारी निर्देशों के परिपालन मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा नोडल अधिकारी , प्रेक्षक महोदय समन्वय नगरीय निकाय निर्वाचन को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
ईवीएम के एस.डी.पी.सी कार्य के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार रिटर्निग ऑफीसर्स को ई.वी.एम वितरण एवं निकाय मुख्यालय तक ई.वी.एम परिवहन कार्य 27 जून को प्रातः 10ः30 बजे से नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं नगर निगम कटनी के लिए ईवीएम वेयर हाउस, कृषि उपज मण्डी पहरूआ कटनी में किया जायेगा।
इसी प्रकार नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ हेतु ईवीएम कमीशनिंग का कार्य 01 एवं 2 जुलाई 2022 को नगर परिषद बरही हेतु 5 जुलाई से 07 जुलाई 2022 तथा नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई 2022 तक नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल में प्रातः 10ः00 बजे से किया जावेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन जिला कटनी ने उक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सशस्त्र पुलिस बल तथा स्थान निर्धारित तिथियों पर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रदान किये है।
निर्धारित तिथियों को विश्राम गृह आरक्षित रखनें के निर्देश जारी
(कटनी)- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके परिपालन में 01 जुलाई एवं 02 जुलाई 2022 को कटनी जिले अंतर्गत कैमोर एवं विजयराघवगढ नगर परिषदों में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य किया जाना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन संबंधितों के रूकने एवं भोजन की व्यवस्था हेतु ए.सी.सी विश्राम गृह कैमोर में 03 कक्ष दिनांक 30 जून से 02 जुलाई तक आरक्षित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ को दिये है।

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु ईवीएम रेण्डमाईजेशन परिवहन एवं कमीशनिंग के संबंध मे कार्यक्रम जारी
(कटनी)- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु ईवीएम के एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। कटनी जिले के नगरीय निकायों मे रेण्डमाईजेशन, नगरीय निकाय मुख्यालय हेतु ईवीएम परिवहन एवं कमीशनिंग संबंधी कार्यवाही संपन्न की जवेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा नगरपरिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं नगर निगम कटनी हेतु डी.ई.ओ प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही दिनांक 22 जून 2022 को कलेक्टर सभाकक्ष में संध्या 4ः30 बजे से संपन्न करनें हेतु र्निदेशित किया है।
इसी तरह नगरपरिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं नगर निगम कटनी हेतु रिटर्निग आफीसर्स को ईवीएम वितरण एवं निकाय मुख्यालय तक ईवीएम परिवहन की कार्यवही 27 जून को ईवीएम वेयर हाउस कृषि उपज मण्डी पहरूआ कटनी में प्रातः 10ः30 बजे से करने के निर्देश प्रदान किये है।
नगरपरिषद कैमोर एवं नगर परिषद विजयराघवगढ में आर.ओ द्वितीय रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही 26 जून बरही एवं नगर निगम कटनी में 28 जून 2022 को कलेक्टर सभाकक्ष मे संध्या 4ः30 बजे से की जावेगी।
नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ में ईवीएम कमीशनिंग की कार्यवाही 01 जुलाई एवं 02 जुलाई तथा नगर परिषद बरही मे 05 जुलाई से 07 जुलाई 2022 नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई 2022 तक नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल पर प्रातः 10 बजे से की जावेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने पदाधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल कटनी से निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र जमा करने कलेक्ट्रेट मे सुविधा केन्द्र स्थपित
(कटनी)- नगरीय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन नाम निर्देशन प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई -दक्ष केन्द्र प्रथम तल के कक्ष क्रमंक 89 मे ऑनलाइन सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी सौरभ कुमार नामदेव को बनाया गया है। जबकि सुविधा केन्द्र मे सुनील त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा और सौरभ खंपरिया की डयूटी लगाई गई है। वहीं लोक सेवा प्रबंधक और जिला समन्वयक एम.पी.ऑनलाइन को निर्देशित किया गया है कि वे ऑनलाइन नाम निर्देशन सेवा को लोक सेवा केन्द्र एवं एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क से भी प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।
जबकि नगरीय निर्वाचन के लिए विजयराघवगढ,कैमोर और बरही के रिटर्निंग अधिकारियों को भी ऑनलाइन सुविधा केन्द्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ईवीएम कमीशनिंग हेतु कर्मी उपलब्ध कराने के निर्देश
(कटनी)- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार कटनी जिले के नगरीय निकायों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाकर नगरीय निकाय मुख्यालय हेतु ईवीएम परिवहन एवं कमीशनिंग संबंधी कार्यवाही की जानी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाकर कार्यक्रम के संपादन हेतु यथ संभव नगरीय निकय के निकटस्थ क्षेत्रों में पदस्थ 10 – 10 शिक्षक , लिपिक एवं भृत्य तथा 10 उपयंत्री स्तरीय शासकीय सेवक प्रति निकाय एवं नगर निगम कटनी हेतु 20 शिक्षक लिपिक एवं भृत्य तथ 20 उपयंत्री तकनीकी शसकीय सेवकों की डयूटी लगाने के निर्देश प्रदान किये है।
नगरीय निकाय अन्तर्गत नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य 01 जुलाई से 02 जुलाई 2022 नगर परिषद बरही में 05 जुलाई से 07 जुलाई 2022 तथा नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल में संपन्न कराया जायेगा।
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु ईवीएम का आधिपत्य ग्रहण करानें के निर्देश जारी
(कटनी)-मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशनुसार आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 हेतु एस.डी.पी.सी (सीलिंग, डिस्ट्रीव्यूशन, पोलिंग एंड काउन्टिंग) हेतु कार्यक्रम जारी किया जाकर जिले के नगरीय निकाय मुख्यालय हेतु ईवीएम परिवहन एवं कमीशनिंग संबंधी कार्यवाही संपन्न की जानी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा कैलेण्डर जारी करते हुए नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ बरही एवं नगर निगम कटनी नगरीय निकाय हेतु डी.ई.ओ प्रथम रेण्डमाईजेशन संबंधी कार्यवाही 22 जून 2022 को संध्या 4ः30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष कटनी में करने के निर्देश प्रदान किये है।
नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं नगर निगम कटनी हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार रिटर्निग ऑफिसर्स को ईवीएम वितरण एवं निकाय मुख्यालय तक ईवीएम परिवहन हेतु 27 जून 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से ईवीएम वेयर हाउस कृषि उपज मंडी पहरूआ कटनी में की जायेगी।
इसी तरह से 26 जून 2022 को आर.ओ. द्वितीय रेण्डमाईजेशन नगर परिषद कैमार एवं विजयराघवगढ तथा 28 जून 2022 को बरही एवं नगर निगम कटनी हेतु कलेक्टर सभाकक्ष कटनी में संध्या 4ः30 बजे से की जायेगी।
ईवीएम कमीशनिंग की कार्यवाही नगर परिषद कैमार एवं विजयराघवगढ में 01 जुलाई तथा 02 जुलाई, नगर परिषद बरही में 05 जुलाई से 7 जुलाई तथा नगर निगम कटनी हेतु 05 जुलाई से 09 जुलाई तक नगरीय निकाय मुख्यालय मतदान सामग्री वितरण स्थल पर प्रातः 10ः00 बजे से की जावेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने रिटर्निग/सहायक रिटर्निग आफीसर कैमोर, विजयराघवगढ, बरही एवं कटनी को दिनांक 27 जून 2022 को प्रातः 10ः30 बजे स्थानीय निर्वाचन ईवीएम वेयर हाउस, कृषि उपज मंडी कटनी में उपस्थित होकर निर्वाचन हेतु ईवीएम का आधिपत्य प्राप्त करनें के निर्देश जारी किये है।

मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्रों पर करें व्यवस्थाएं – निगमायुक्त श्री धाकरे
(कटनी)- नगरीय निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल प्रबंधन के नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत विजयराघवगढ पहुंचकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित स्टांग रूम का जायजा लिया।
इस दौरान जनपद पंचायत सी.ई.ओ राकेश शुकला, तहसीलदर राजेश कौशिक, नगर निगम उपायुक्त पवन अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए काउंटर वार टेबिल जमानें, आवश्यकतानुसर वर्षा की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए वाटर प्रूफ टेंट, पर्याप्त विद्युत एवं साफ सफाई सहित पयेजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करानें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किये गए।

सोशल मीडिया में आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
(कटनी)- स्थानीय निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय निर्वाचन संबंधी शिकायत एवं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत मिलने पर प्रति दिवस नोडल अधिकारी शिकायत मॉनिटरिंग के कक्ष क्रमांक 37 में जानकारी उपलब्ध करानी होगी, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
