आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन मामले में महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस

Advertisement

(इन्दौर) आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन मामले में महापौर प्रत्याशी श्री संजय शुक्ला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। दो आवेदकों ने अलग-अलग इस आशय की शिकायत कि थी कि श्री शुक्ला द्वारा मत प्राप्त करने के लिए धार्मिक, सांप्रदायिक, जातीय भावनाओं का सहारा लिया जा रहा है। यह कृत्य आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। श्री शुक्ला को कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब समाधान कारक नहीं पाए जाने पर आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के आधार पर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें