88 साल के रणजी के इतिहास में मुंबई को छह विकेट से हराकर मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी को पहली बार किया अपने नाम
(भोपाल) भारत के सबसे बड़े डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन मिल गया है। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है।
पिछले कुछ सालों में देश में एक के बाद एक नई शक्तिशाली टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। MP की खिताबी जीत भी इस फैक्ट की तस्दीक करती है। 2014-15 से अब तक 8 सीजन में 6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं।
मैच के आखिरी दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह MP को जीत के लिए 108 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल की थी।
We are the champions!! #RanjiTrophy2022 https://t.co/XLdLOiQojS pic.twitter.com/9f19MycImR
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 26, 2022
पहली पारी में बढ़त बनाई फिर जीत भी हासिल की
MP ने मुंबई की पहली पारी के 374 रन के स्कोर के जवाब में 536 रन बनाकर अपना एक हाथ ट्रॉफी पर पहले ही रख दिया था। नियमों के मुताबिक अगर फाइनल ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम विजेता बनती है। हालांकि, MP ने इतने से संतोष नहीं किया और आखिरी दिन सात विकेट से हासिल कर खुद को इस ट्रॉफी का सच्चा हकदार साबित किया।
तीन बल्लेबाजों के शतक, गेंदबाजों ने भी किया कमाल
फाइनल मे MP की ओर से तीन बल्लेबाजों यश दुबे (133 रन), शुभम शर्मा (116 रन) और रजत पाटीदार (122 रन) ने शतक जमाए। MP के गेंदबाजों ने अपना योगदान बखूबी दिया। गौरव यादव ने मैच में 6 विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय के साथ पांच सफलता लगी। बाकी गेंदबाजों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।
MP के बड़े स्कोर में 3 शतकवीरों का रहा योगदान
मुंबई की पहली पारी के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।
मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे। जबकि मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।
आज बेंगलुरु में मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे #RanjiTrophy2022final मैच का लाइव प्रसारण निवास पर देखा।
आखिरी दौर के मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। हमारी टीम शानदार प्रदर्शन के साथ विजयी हो, टीम को शुभकामनाएं! pic.twitter.com/iel78Zp0cN
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 26, 2022
