ब्रेक डांस अकादमी के लिए 10 जुलाई से प्रतिभा चयन

(भोपाल) खेल एवं युवा कल्याण विभाग पेरिस ओलिंपिक 2024 में सम्मिलित ब्रेक डांस के लिए अकादमी शुरू करने पर विचार कर रहा है। प्रथम चरण में जिला स्तर पर इच्छुक युवाओं के चयन के लिए उनके डांसिंग वीडियो बुलवाए गए थे।

विभाग द्वारा ब्रेक डांस के लिए द्वितीय चरण में संभाग स्तर पर जुलाई माह में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किया जायेगा। सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी की आयु 12 से 20 वर्ष होना अनिवार्य है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला स्तर पर संचालित डांस क्लब, डांस अकादमी और डांस क्लासेस के युवा भी सम्मिलित हो सकते हैं।

जिलेवार आयोजन का विवरण

जो़न का नाम

जिले का नाम

दिनांक

इंदौर

बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम

10.07.2022

जबलपुर

छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर एवं डिंडौरी

11.07.2022

ग्वालियर

अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड

12.07.2022

भोपाल

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल

13.07.2022

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें