MP Election Special : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर कटनी जिले की चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
हार से बौखलाए सरपंच प्रत्याशी ने BJP नेता को पिलाया जहर, ग्रामीणों को दी जान से मारने की धमकी
(राजगढ़) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण का मतदान 25 जून को हो चुका है. परिणाम भी लगभग सभी जगहों पर आ चुके हैं, लेकिन राजगढ़ के कालीपीठ से पंचायत से ऐसा मामला सामने आया है, जहां सरपंच पद का उम्मीदवार चुनाव हारने के बाद मतदाता को डरा रहा है. लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. उसके समर्थकों पर भाजपा कालीपीठ मंडल महामंत्री को जहर देने का भी आरोप लगा है.
भाजपा नेता ने लगाए ये आरोप
भाजपा कालीपीठ मंडल महामंत्री लखन वर्मा का आरोप है कि नारायण सिंह परिहार को उसने वोट नहीं दिया तो उसको पहले जान से मारने की धमकी दी गई फिर लखन को अकेले देख नारायण सिंह के कुछ लोगों ने पकड़कर मुंह में जबरदस्ती पाइजन डाल दिया. अब भाजपी के मंडल महामंत्री लखन वर्मा का इलाज राजगढ़ अस्पताल में चल रहा है.
वोट न देने पर था नाराज
लखन वर्मा के भाई जगदीश वर्मा का कहना है कि हमारी ग्राम पंचायत से 2 लोग मुख्य रूप से चुनाव लड़ रहे थे. पहला हमारे ही गांव का नारायण सिंह सौंधिया और दूसरा लाल तलई गांव का गुजरात सौंधिया. नारायण सिंह 43 वोट से चुनाव हार गया. इसी बात से नारायण हमारे घर आया और पूछा ‘तुम्हारे घर में 10 वोट हैं, तुमने किसे वोट दिया. इस पर उन्होंने बताया कि 5 वोट हमने तुम्हें और 5 वोट गुजरात को दिए. बस इतने में ही नारायण भड़क गया और धमकी देने लगा.
साथियों के साथ घर में घुसा
सोमवार सुबह वह फिर से अपने 15-20 साथियों के साथ घर आया. यहां उसने हमें गाली दी और परिजनों को पीटने लगा. दूसरे को वोट देने की वजह से वह कहने लगे कि ‘तुम जैसे लोगों की वजह से ही मैं चुनाव हार गया हूं. इसके बाद उसके साथियों ने लखन को अकेले देख मुंह में जबरदस्ती पाइजन डाल दिया और वहां से भाग गए.
नगरीय निकायों में निर्वाचन व्यय लेखा हेतु प्रेक्षक नियुक्त
(भोपाल) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगरपालिका निगमों के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। इन प्रेक्षकों द्वारा महापौर/ पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिदिन के निर्वाचन व्ययों पर नजर रखी जायेगी। प्रेक्षक द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन आयोग को भेजा जायेगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि व्यय लेखा के लिए से.नि. अपर आयुक्त श्री प्रभाकर शिवहरे को नगरपालिक निगम इंदौर एवं देवास, से.नि. उपायुक्त श्री व्ही.एस. भदौरिया को नगरपालिक निगम ग्वालियर एवं मुरैना, से.नि. उपायुक्त श्री ओ.पी. पाण्डेय को नगरपालिक निगम भोपाल एवं रीवा, से.नि. उपायुक्त श्री सुनील मिश्रा को नगरपालिक निगम उज्जैन एवं रतलाम, से.नि. संयुक्त संचालक श्री गुलाब राव सूर्यवंशी को नगरपालिक निगम जबलपुर एवं कटनी, से.नि. संयुक्त संचालक श्री भरत कुमार को नगरपालिक निगम खंडवा एवं बुरहानपुर, से.नि. कोषालय अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार जैन को नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा और से.नि. संयुक्त संचालक श्री सतीश गुप्ता को नगरपालिक निगम सागर एवं सतना के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
नगरीय निकाय निर्वाचनः नगर निगम कटनी व नगर परिषद बरही में 13 जुलाई को मतदान के लिए ई.वी.एम आबंटित
निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे की मौजूदगी में हुआ द्वितीय रेण्डमाइजेशन
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे की मौजूदगी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर परिषद बरही एवं नगर निगम कटनी का द्वितीय रेंण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व प्रत्याशियों सहित अपर जिला मजिस्ट्रेट रोमानुस टोप्पो, उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते भी उपस्थित रहीं। इन दोनों नगरीय निकायों मंे 13 जुलाई को मतदान होगा।
द्वितीय रेण्डमाईजेशन का प्रदर्शन जिला सूचना अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने किया। उन्होने बताया कि नगर निगम कटनी और नगर परिषद बरही के मिलाकर कुल 68 वार्डो में 235 मतदन केन्द्र है। इसके लिए रिजर्व सहित ई.वी.एम की कुल 533 कंट्रोल यूनिट और 999 बैलेट यूनिट आवंटित की गई है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम कटनी के 45 वार्डो में 218 मतदान केन्द्र है इसके लिए 466 कंट्रोल यूनिट एवं 932 बैलेट यूनिट रिजर्व मशीन सहित आवंटित की गई है। जबकि नगर परिषद बरही के 15 वार्डो मे 17 मतदान केन्द्र बनाये गए है, यहां मतदान हेतु रिजर्व मशीन सहित कुल 67-67 कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट आवंटित की गई है।
डी.आई.ओ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि द्वितीय रेण्डमाइजेशन एवं अंतिम रेण्डमाइजेशन रिटर्निंग अधिकारी और निकाय स्तर का होता है, इसमें पूर्व मे आवंटित बॉक्स मे मतदान केन्द्र हेतु बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का सेट निर्धारित किया जाता है। द्वितीय रेण्डमाइजेशन में उपयुक्त मात्रा में रिजर्व मशीन भी आवंटित की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले के चारों नगरीय निकाय नगर निगम कटनी, नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के मिलाकर कुल 89 वार्डो में 272 मतदान केन्द्र है। इसके लिए रिजर्व सहित कुल 667 कंट्रोल यूनिट और 1133 बैलेट यूनिट आवंटित की गई है। विजयराघवगढ़ के वार्ड नंबर एक से पार्षद का निर्विरोघ निर्वाचन हो गया है।

जनपद पंचायत कटनी और बड़वारा में होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मिश्रा ने जारी किया आदेश
(कटनी) – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 का द्वितीय चरण 01 जुलाई को जनपद पंचायत कटनी एवं बडवारा में मतदान संपन्न होना है। मतदान दिवस को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 30 जून से निर्वाचन समाप्ति तक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इस सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र में प्रभारी अधिकारी सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे और जनपद पंचायत बड़वारा के लिये अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो को नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र में सम्पूर्ण जनपद क्षेत्र के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रिया चन्द्रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 10 से 13 तक के लिये तहसीलदार मनीष शुक्ला, सेक्टर क्रमांक 14 से 17 तक के लिये नायब तहसीलदार हेमांग प्रिया श्रीवास्तव, सेक्टर क्रमांक 1 से 4 तक के लिये तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी और सेक्टर क्रमांक 5 से 9 तक के लिये नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत क्षेत्र बड़वारा अंतर्गत सम्पूर्ण जनपद क्षेत्र के लिये एसडीएम ढीमरखेड़ा नदीमा शीरी को नियुक्त किया गया है। वहीं सेक्टर क्रमांक 5 से 9 तक के लिये तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सेक्टर क्रमांक 18 से 23 तक के लिये तहसीलदार जितेन्द्र पटेल, सेक्टर क्रमांक 21 से 27 तक के लिये नायब तहसीलदार चन्द्रपाल इनवाती, सेक्टर क्रमांक 7 से 13 तक के लिये नायब तहसीलदार रविन्द्र पटैल, सेक्टर क्रमांक 1 से 04 तक के लिये नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा और सेक्टर क्रमांक 14 से 17 तक के लिये नायब तहसीलदार संदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर पलिक निगम कटनी के अभ्यर्थियों को अनुमतियां प्रदान करनें हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्राधिकृत
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
(कटनी) – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के तहत महापौर व पार्षद नगर पालिक निगम कटनी का मतदान 13 जुलाई को होना है एवं निवार्चन कार्यक्रम के तहत आचार संहिता 19 जुलाई तक लागू रहेगी। सहायक रिटर्निंग आफिसर अपर जिला मजिस्ट्रेट कटनी द्वारा आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र मे आम सभा, कार्यालय खोलने की अनुमति, अशासकीय भवनों में बैनर, पोस्टर लगाने दीवारों में लेखन आदि के लिये संबंधित भवन स्वामी की सहमति प्राप्त करने एवं स्पीकर लगानें व वाहन के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की आवश्यक अनुमतियॉ पुलिस विभाग से अभिमत प्राप्त करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को आगामी आदेश तक के लिए अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले निर्वाचन क्षेत्र मेें अनुमति प्रदान करनें हेतु प्राधिकृत किया गया है।
सलैया प्यासी एवं वि0खण्ड बड़वारा में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता गतिवधियां
(कटनी) – त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे के मार्गदर्शन में जिले भर में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड बहोरीबंद के ग्राम सलैया प्यासी में रैली के माध्यम से वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, बूढ़े हो या जवान सभी करें आदि नारे लगाये जाकर ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया जिसमें जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक अरविंद शाह, परामर्शदाता विनोद सिंह एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तेजसिंह कछवाह ने बताया कि विकासखण्ड बडवारा में विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को मतदान करनें हेतु जागरूक किया गया।

जनपद पंचायत बडवारा में कंट्रोल रूम स्थापित
(कटनी) – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत निर्वाचन बडवारा ने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2022 की जानकारियों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कार्यालय जनपद पंचायत बडवारा में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी उदयराम बैगा का मो. नं 9644731005 तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संजय खरे का मो.नं. 8120826444 को दायित्व सौंपे गये है।
कंट्रोल रूम में तीन पालियों 9 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक, द्वितीय पाली प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक तथा तृतीय पाली मे सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कंट्रोल रूम प्रभावशील रहेगा।
जनपद पंचायत कटनी मे कंट्रोल रूम स्थापित
(कटनी ) – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत निर्वाचन कटनी नें बताया कि पंचायत निर्वाचन 2022 की जानकारियों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कार्यालय जनपद पंचायत कटनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी ब्लाक समन्वयक (एस.वी.एम.) जग्गी पटैल मो. नं. 9425466131 को दायित्व सौंपे गये है।
कंट्रोल रूम में तीन पालियों में प्रथम पाली रात्रि 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक तथा तृतीय पाली मे रात 10 बजे से प्रातः 8 बजे तक 8 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
आयुध निर्माणी क्षेत्र में भी हुआ मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
(कटनी) – त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को आयुध निर्माणी क्षेत्रान्तर्गत मतदाता जनजागरूकता गतिविधयों का आयोजन किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी सेंस एवं डी.पी.सी के.के.डहरिया ने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए आयुध निर्माणी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान नागरिकों को ईवीएम मशीन कंट्रोल यूनिट एवं वैलेट यूनिट के संबंध मे जानकारी प्रदान की जाकर ईवीएम मशीन से वोटिंग करने की प्रकिया से अवगत कराया जाकर मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को मताधिकार के संबंध में जानकारी प्रदान की जाकर मतदान दिवस कि दिन सारे काम छोडकर मतदान करनें की अपील भी की गई।

एम.सी.एम.सी के कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
(कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम मे कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमंाक 101 में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉॅनिटरिंग प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। एम.सी.एम.सी. टीम के उपस्थित कर्मियों को पेड न्यूज और विज्ञापन प्रमाणीकरण से संबंधित कार्य एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करनेें हेतु मंगलवार को मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र असाटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
श्री असाटी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को पेड न्यूज की परिभाषा, समाचार एवं विज्ञापन में अंतर, पेड न्यूज के विपरीत प्रभाव, पेड न्यूज पर नियंत्रण ।

नगरीय निकाय निर्वाचन में नहीं है स्टार प्रचारक का प्रावधान
(कटनी) – सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा।
श्री सिंह ने बताया है कि महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।


