खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया किराना दुकानों का निरीक्षण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थलों पर संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कैमोर स्थित खलवारा बाजार एवं संडे मार्केट स्थित किराना दुकानों में जांच की।  खाद्य पदार्थों की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली गयी तथा निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में आवश्यक खाद्य पदार्थों की दर सूची प्रदर्शित नहीं रहीवहां दर सूची लगवाई गई। ज्यादातर दुकानों में दर सूची लगी होना पाया गया। व्यापारियों के अनुसार विभाग द्वारा बनाये गये वॉट्सएप ग्रुप से लगातार प्राप्त जानकारियों एवं निर्देशों के आधार पर दर सूची लगाई जा रही है। इससे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमत भी नियंत्रण में है।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें