मुख्यमंत्री शिवराज ने चेतन देवी सखलेचा की शोक सभा में कहा – माँ की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती चेतन देवी सखलेचा को अर्पित की पुष्पांजलि

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा की पत्नी तथा मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चेतन देवी सखलेचा की शोक सभा एवं उठावना में सम्मिलित हुए और पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मानस भवन में हुई शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्यनीय माता जी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा ने बहुत यशस्वी जीवन जिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा प्रदेश के सर्वोच्च पद पर रहकर प्रदेशवासियों की बेहतर सेवा कर पाए, इसमें पूज्यनीय माताजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने पीछे यशस्वी और कर्मठ परिवार छोड़ा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ की कमी की कोई पूर्ति नहीं कर सकता है। पूज्य माता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, उनका अनुसरण कर हम स्वयं को बेहतर कार्यों की ओर अग्रसर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी तथा प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें