एक जून से 11 जुलाई 2022 तक मध्यप्रदेश में 7 करोड़ 7 लाख मूल्य की मदिरा जप्त

(भोपाल) पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के तहत प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभी तक प्रदेश में 1473 गैर लाइसेंसी हथियार (आर्म्स) जप्त किये जा चुके हैं। प्रदेश में 2 लाख 58 हजार 131 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए हैं। प्रिवेन्टिव सेक्सन ऑफ सीआरपीसी के तहत एक लाख 89 हजार 833 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 24 हजार 6 गैर जमानती वारंट की तामीली (Execution) भी की गयी है।

रू. 7 करोड़ 7 लाख मूल्य की मदिरा जप्त

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि एक जून से 11 जुलाई 2022 तक प्रदेश में 64 हजार 773 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी है। जप्त की गयी मदिरा का अनुमानित मूल्य 7 करोड़ 7 लाख 99 हजार 344 रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें