मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रो. राजेन्द्र सिंह की पुण्य-तिथि पर नमन किया

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) की पुण्य-तिथि पर निवास स्थित सभागार में माल्यार्पण कर नमन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह का जन्म 29 जनवरी, 1922 को हुआ था। वे रज्जू भैया नाम से प्रसिद्ध रहे। संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्री गुरुजी से वे बहुत प्रभावित थे। वर्ष 1943 में रज्जू भैया ने काशी से प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण लिया। गुरूजी से प्रभावित होकर उन्होंने अपना जीवन, संघ कार्य के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 1977 में रज्जू भैया सह सरकार्यवाह, 1978 में सरकार्यवाह और 1994 में सरसंघचालक बने। अन्तिम समय तक सक्रिय रहते हुए 14 जुलाई, 2003 को कौशिक आश्रम पुणे में रज्जू भैया का अवसान हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें