मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपीपलिया जिला देवास में हुआ था। वे वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। श्री जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मध्यप्रदेश की राजनीति में वे संत के नाम से प्रसिद्ध थे। उनका निधन 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें