नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ मे मतगणना कल प्रातः 9 बजे से

चाक – चौबंद सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

(कटनी) – नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकायों के प्रथम चरण मे जिले के नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ में मतदान हुआ था। इसलिए यहां की मतगणना 17 जुलाई को प्रातः 9 बजे से शुरू होगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। दोनों नगरीय निकायों कैमोर और विजयराघवगढ़ में मतदान के बाद निर्वाचन में लड़ रहे अभ्यार्थियों की मौजूदगी मे स्ट्रांग रूम मे ई.वी.एम. शील्ड की गई है।

नगर परिषद कैैमोर का स्ट्रांग रूम एवरेस्ट क्लब कैमोर मे बनाया गया है जबकि नगर परिषद विजयराघवगढ़ के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे है। इन्ही दोनों स्थलों मे मतगणना भी होगी। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समुचित व्यवस्था और तैयारी कर ली गई है। रविवार 17 जुलाई को प्रातः 8ः30 बजे स्ट्रांग रूम से ई.वी.एम मशीनंे राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में निकाली जायेंगी। अर्थात निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के मद्देनजर आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम की सील राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों की उपस्थिति मे खोली जायेगी। जिसके तत्काल बाद मतगणना कक्षों मे लगी टेबिलों मे ई.व्ही एम पहुचाई जायेगी और मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

            दोनों मतगणना स्थलों पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। मतगणना करने वाले कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें