मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

Advertisement

(कटनी)-  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय के तहत नगर परिषद बरही एवं नगर निगम कटनी की मतगणना 20 जुलाई को एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर की मतगणना 17 जुलाई को होना है। निर्धारित स्थानों पर मतगणना कार्य हेतु गणना पर्यवेक्षक एवं  सहायक का प्रशिक्षण ऑडिटोरियम बस स्टैंड में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी अभय कुमार जैन एवं राजेंद्र असाटी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें