शासकीय आईटीआई में छात्रों, स्टॉफ ने रोपे पौधे

Advertisement

(कटनी)- शासन के निर्देशानुसार जिले में अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले में अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। शासकीय आईटीआई कटनी में प्राचार्य रंजीत कुमार रोहितास के मार्गदर्शन में अंकुर कार्यक्रम के तहत 100 पौधों का रोपण किया गया। कॉलेज परिसर में छात्रों व स्टॉफ ने गुलमोहर, मुनगा, अमरूद, अशोक, आंवला आदि के पौधे रोपे। छात्रों व स्टॉफ ने पौधरोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें