मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की पुण्य-तिथि पर नमन किया

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर 1820 को बंगाल के मेदिनीपुर जिले के वीरसिंह गाँव में हुआ। उनके बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बंधोपाध्याय था। उन्हें गरीबों और दलितों का संरक्षक माना जाता है। उनके प्रयासों से वर्ष 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून पारित हुआ। विद्यासागर जी ने नारी शिक्षा के लिए आवाज उठाई और बाल विवाह का विरोध भी किया। संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध पाण्डित्य होने से उन्हें विद्यार्थी जीवन में ही संस्कृत कॉलेज ने ‘विद्यासागर’ की उपाधि प्रदान की थी। उनका निधन 29 जुलाई, 1891 को 70 वर्ष की आयु में हुआ।  

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें