ए.सी.सी. कैमोर सीमेण्ट वर्क्स समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

(कटनी)- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन अधिकारी द्वारा ए.सी.सी. कैमोर सीमेंट वर्क्स खानपान जलपान सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है।

            निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक की सूचना 25 अगस्त को जारी की जायेगी। जबकि महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मंडल की बैठक और आमसभा की सूचना एवं  निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने की तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 7 सितंबर, नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 8 सितंबर को किया जायेगा। नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीद्वारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 10 सितंबर को तथा विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 18 सितंबर, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 19 सितंबर और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन 22 सितंबर को होगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एच.एन. प्रजापति को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें