देशभक्ति पर आधारित एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement

कलेक्टर श्री मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीकर्मचारियों का किया सम्मान

(कटनी)- आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर सोमवार को नगर निगम के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों व स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और तालियां बटोरीं।

            एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री मिश्रा से अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद शहर के शासकीय व निजी स्कूलों, आश्रय गृह, विभिन्न संस्थाओं के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, सामृहिक, एकल नृत्य की प्रस्तुति मंच से दी।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे उद्देश्य यह है कि बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके परिजन भी आकर देखें। साथ ही मंच से जिन अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है, उनके परिजन भी इस खुशी में सहभागी बने।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों, जिला पंचायत, नगर निगम, निर्वाचन शाखा, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंच से प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही खेल के क्षेत्र में जिले का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडि़यों और एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

            इस दौरान आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र सिंह धाकरे, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, एएसपी मनोज केडिया, एसडीएम प्रिया चंद्रावत, नदीमा शीरी, संघमित्रा गौतम, महेश मंडलोई, महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार अजय श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती, प्रबंधक ई गवर्नेंस सौरभ नामदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें