उत्कृष्ट कार्य के लिए ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ नामदेव को किया गया सम्मानित

Advertisement

(कटनी)- आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देश में पहली बार ड्रोन तकनीक के माध्यम से मक्के की फसल पर नैनो यूरिया के छिड़काव के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रबंधक ई गवर्नेंस सौरभ नामदेव को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

मनीष सोनी का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने माध्यमिक शाला खरखरी नंबर-1 में पदस्थ सहायक शिक्षक मनीष सोनी को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मनीष को ग्रीष्मकालीन अवकाश में शैक्षणिक कार्य, हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा वितरण एवं निर्वाचन कार्य 2022 में श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र सिंह धाकरे, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

1 thought on “उत्कृष्ट कार्य के लिए ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ नामदेव को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें