कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिलाई शासकीय कर्मियों को सद्भावना की शपथ

Advertisement

(कटनी)- जिले के शासकीय कार्यालयों में गुरूवार को कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सद्भावना की शपथ ली। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों व अधिकारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई।

            शासकीय कार्यालयों में कर्मियों ने शपथ ली कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा।

            विदित हो कि प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने के वजह से सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा गुरूवार 18 अगस्त को दिलाई गई। इसके लिए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरूवार को शपथ दिलाने हेतु आदेश जारी किया गया था। कलेक्ट्रेट मंे शपथ ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें