महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सत्यनारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर निगम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement

(कटनी) – जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्री श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शुक्रवार प्रातः मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी एवं पूर्व पार्षद श्री विजय डब्बू रजक समाज सेवी संजीव सूरी, संजय नाकरा की उपस्थिति में निगम अमले के साथ सत्यनारायण मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर, स्टेशन रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें मंदिर में माथा टेककर भगवान श्री कृष्ण जी का आर्शीवाद प्राप्त किया तदोपरान्त मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। सत्यनारायण मंदिर प्रांगण स्थल सहित मंदिर पहुंच मार्गो, मेला स्थल आदि का निरीक्षण कर उपस्थित निगम अमले को पर्याप्त सफाई उपरान्त कीटनाशक दवा का छिडकाव, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण तथा टेंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करानें तथा मेला में लगाई जानें वाली दुकानों को व्यवस्थित किये जानें के निर्देश दिए।

नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्गो के दोनों ओर के पोलो की प्रकाश व्यवस्था को सुदृण रखनें के साथ ही खिरहनी ओव्हर ब्रिज के ऊपर एवं नीचे आवश्कतानुसार अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था कराये जानें के दिशा निर्देश प्रदान किये।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा गोविंद देव जी मंदिर एवं महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जाकर उपस्थित अधिकारियों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गए।
निरीक्षण के दौरान प्र.सहा.यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री विक्रांत पंडित, जे.पी.बघेल, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र सिंह परिहार एवं तेजभान सिंह मुरलीधर देववंशी, आशीष बिलैया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें