राष्ट्रीय स्तरीय मां तुझे प्रणाम के लिए कटनी से पांच छात्रों का दल हुआ रवाना
(कटनी)- मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय मां तुझे प्रणाम अंतर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कटनी जिले से 5 विद्यार्थियों का दल कटनी से रवाना हुआ। दल भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा हुसैनी में आयोजित कार्यक्रम में 23 से 28 अगस्त तक सम्मिलित होगा। दल में शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय से शिवम द्विवेदी, रामकुमार, आकाश दुबे, शासकीय महाविद्यालय बरही से शिवलाल पाठक और नेहरू युवा केंद्र से विकास यादव शामिल हैं।
