मुख्य मार्गो के अस्थाई अतिक्रमण हटाकर सुगम यातायात के किए गए प्रयास
(कटनी) – सुचारू आवागमन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा सोमवार प्रातः नगर के मुख्य मार्गो के किनारे के अस्थाई अतिक्रमण को हटानें की कार्यवाही की गई ।
अतिक्रमण प्रभारी नें जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य मार्गो की सुचारू यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज प्रातः मिशन चौक से थाना तिराहा, गांधी द्वार से गणेश चौक तथा गणेश चौक से महारानी लक्ष्मी बाई तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, शासकीय चिकित्सालय मार्ग के किनारे अस्थाई अतिक्रमण कर फल सब्जी विक्रय करनें वालों को हटाने की कार्यवाही की गई।
