1 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त कर किया गया 1500 का जुर्माना

(कटनी) – पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा बस स्टैंड में अभियान चलाकर एक किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की जाकर 1500 का जुर्माना किया गया।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अमानक पॉलीथिन के खिलाफ निगम प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार प्रातः बस स्टैंड परिसर में अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर की पांच दुकानों मे लगभग 01 किलो अमानक पॉलीथिन पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही के साथ 1500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें