कलेक्ट्रेट परिसर की केंटीन की व्यवस्थाओं का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया जायजा

Advertisement

(कटनी)- बुधवार की सुबह कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंटीन की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखी। साथ ही केंटीन गेट पर जमा कचरे को हटाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।

            कलेक्ट्रेट गेट पर लगाए गए काउ केचर को दुरूस्त कराने और गार्डन के तालाब में जमा कचरे को हटाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा केंटीन के पीछे खाली पड़ी भूमि का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है, इसके संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें